अगर आप Jio Wi-Fi Free में लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि JioFiber या Jio AirFiber के पोस्टपेड या वार्षिक प्लान का चयन करें। पोस्टपेड प्लान पर आमतौर पर इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना पड़ता है, जबकि प्रीपेड या छोटे समय के प्लान पर यह चार्ज लिया जाता है। आपको पहले अपने इलाके में JioFiber/AirFiber की उपलब्धता जांचनी होगी, जो जियो की वेबसाइट या नजदीकी जियो स्टोर पर जाकर पता किया जा सकता है। इसके बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा या जियो स्टोर में जाकर अपनी डिटेल्स, जैसे नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस देना होता है। बुकिंग हो जाने के बाद जियो का एजेंट आपके घर आकर Wi-Fi और इससे जुड़ी डिवाइस इंस्टॉल कर देता है।
वार्षिक अथवा लंबी अवधि वाले प्लान पर यह इंस्टॉलेशन बिलकुल मुफ्त में किया जाता है और आपको केवल चुने गए इंटरनेट प्लान की राशि देनी पड़ती है – जिससे लगभग ₹1000 तक की बचत हो जाती है। जियो कई बार ट्रायल ऑफर या विशेष प्रमोशन भी निकालता है, जिसमें बिना किसी एडवांस भुगतान के 30, 50 या 60 दिनों के लिए फ्री वाईफाई इंस्टॉलेशन और इंटरनेट सर्विस का फायदा मिलता है। यूजर को बस जरूरी डिटेल्स भरनी होती हैं और ओटीपी वेरीफाई करने के बाद फ्री इंस्टॉलेशन प्रोसेस कम्प्लीट हो जाता है.
दीपक चौहान एक युवा और उत्साही पत्रकार हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और ताज़ा खबरों की गहरी समझ है। इन्हें नई कारों, बाइक्स और गैजेट्स की जानकारी साझा करना पसंद है ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें। दीपक हमेशा निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने में विश्वास रखते हैं।
