हरियाणा के यमुना नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहा पर एक बड़ा हादसा होने से पहले ही टल गया है , वहा पर छठ पर्व के तुरनत बाद एक पुल गिर गया . गनीमत ये रही की उस समय उस पुल पर ना तो कोई वाहन ही था ना ही कोई पैदल चलने वाला यात्री , ये घटना यमुना नगर के बाड़ी माजरा पुल पर हुई . बताया जा रहा है की ये जो पुल गिरा ये अंग्रेजो के जमाने का था और इसको बने हुए 100 साल से भी ऊपर का समय हो गया था .

बताया जा रहा है की छठ पर्व वाले दिन इस पर से कई अधिकारी और यमुना नगर की मेयर भी गुजरी थी लेकिन उसके बाद इसके दोनों कोनो पर मिटटी डाल कर इसको बंद कर दिया गया था . ये पुल उस समय गिरा जब लोग त्यौहार मना कर अपने घर चले गए इसके कारण किसी भी प्रकार का जान या माल का नुकसान नहीं हुआ .
पुल पर किसी भी प्रकार का नोटिस नहीं था
आपको बता दे की यमुना नाहर पर इस कंडम पुल के गिरने से बहुत पहले ही एक नया पुल बना दिया गया था , लेकिन इस पुराने पुल को ना तो बंद किया गया ना ही कोई नोटिस ही लगाया था . गौरतलब है की ये पुल तक़रीबन 100 साल पुराना बताया जा रहा है और इस पर लोग होकर सहारनपुर तक जाते थे . दूसरा पुल बन्ने के बावजूद इस पूल से भी लोग बहुत ज्यादा जाते थे .
ये भी पढ़े : कैबिनेट ने दी 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, 50 लाख कर्मचारियों की उम्मीदें हुई पूरी
जिन लोगो ने इस पुल को गिरते हुए देखा है उनका कहना है की बहुत तेज आवाज के साथ ही पुल का बीच का हिस्सा गिर गया था , लेकिन उस समय ना तो कोई पैदल यात्री या फिर कोई वाहन नहीं था . अगर ऐसा होता तो जान माल का नुकसान होना भी तय ही था , यहाँ ये बता दे की पुल गिरने से एक दिन पहले ही छठ का पर्व भी ख़तम हुआ था .
पुल तोड़ने की प्लानिंग थी
दूसरी तरफ सिचाई विभाग का कहना है की पहले ही दोनों तरफ मिटटी डाल कर आवाजाही रोक दी गयी थी , और कुछ समय बाद ही इस पुल को तोड़ने की भी प्लानिंग थी . एक आदमी ने बताया की कुछ समय पहले इस पुल की मरम्मत की गयी थी , लेकिन फिर भी इस पुल में कुछ दरार थी जिसके बारे में उसने विभाग को बताया था . लेकिन विभाग ने उसकी बात कोई भी तवज्जो नहीं दी थी और आज ये पुल बीच में से टूट कर गिर गया .
दीपक चौहान एक युवा और उत्साही पत्रकार हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और ताज़ा खबरों की गहरी समझ है। इन्हें नई कारों, बाइक्स और गैजेट्स की जानकारी साझा करना पसंद है ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें। दीपक हमेशा निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने में विश्वास रखते हैं।