भारतीय टेक कंपनी Zoho का मैसेजिंग ऐप Arattai लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसे भारत का देसी व्हाट्सएप कहा जाता है, क्योंकि यह ऐप पूरी तरह भारत में विकसित हुआ है और देश में डेटा सुरक्षा पर ध्यान देता है। अब कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बड़ा ऐलान किया है – अगले महीने Arattai में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) का फीचर जोड़ा जाएगा।
यह वही फीचर है जिसकी वजह से अब तक WhatsApp को अधिक सुरक्षित माना जाता था। लेकिन इस अपडेट के बाद Arattai यूज़र्स को भी चैटिंग में पूरा भरोसा और सुरक्षा मिलेगी।
क्यों जरूरी है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है जो दो लोगों के बीच भेजे गए संदेशों को पूरी तरह निजी रखती है। इसका मतलब है कि न तो कोई हैकर, न कोई कंपनी और न ही ऐप खुद उन संदेशों को पढ़ सकता है। संदेश सिर्फ भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के डिवाइस पर ही पढ़े जा सकते हैं।
Arattai में अब तक यह सुविधा केवल ऑडियो और वीडियो कॉल्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन टेक्स्ट मैसेज के लिए यह फीचर नहीं था। अब इसके जुड़ने से Arattai को एक बड़ा सुरक्षा अपग्रेड मिलेगा।
श्रीधर वेम्बू ने क्या कहा
Zoho के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने हाल ही में अपने X (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में बताया कि,“हम इस हफ्ते Arattai पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की टेस्टिंग कर रहे हैं, इसे जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।”
ये भी पढ़े : गरीबो के लिए Kia Seltos ने लांच कर दी सस्ती कार , 1482CC इंजन के साथ 20 Kmpl की मिलेंगी माइलेज
यह बयान सुनकर यूज़र्स में उत्साह बढ़ गया है, क्योंकि लंबे समय से इस फीचर का इंतजार किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने Arattai को इसकी कमी के कारण ट्रोल भी किया था, लेकिन अब Zoho ने इस कमी को पूरा करने की तैयारी कर ली है।
क्या है Arattai ऐप?
Arattai भारत में बना एक मैसेजिंग ऐप है, जिसे Zoho ने लॉन्च किया था।‘Arattai’ शब्द का अर्थ तमिल भाषा में होता है “बातचीत”।यह ऐप आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना को मजबूत करता है।
इसमें पहले से ही कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं –
ऑडियो और वीडियो कॉल
ग्रुप चैट
स्टेटस अपडेट
मीडिया शेयरिंग
हल्का और तेज़ इंटरफ़ेस
Arattai अब WhatsApp का एक मजबूत विकल्प बन चुका है, खासकर उन लोगों के लिए जो भारतीय ऐप्स को प्राथमिकता देते हैं।
Arattai बनाम WhatsApp – अब मुकाबला और कड़ा
अब जब Arattai में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर जुड़ने जा रहा है, तो दोनों ऐप्स के बीच का अंतर काफी कम हो जाएगा।
एक तरफ WhatsApp का ग्लोबल यूज़र बेस है, वहीं दूसरी तरफ Arattai भारतीय मूल और डेटा सुरक्षा की वजह से यूज़र्स के दिलों में जगह बना रहा है।
आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Arattai वास्तव में WhatsApp को टक्कर दे पाएगा या नहीं। लेकिन इतना तय है कि यह नया अपडेट Arattai को और भरोसेमंद बना देगा।
दीपक चौहान एक युवा और उत्साही पत्रकार हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और ताज़ा खबरों की गहरी समझ है। इन्हें नई कारों, बाइक्स और गैजेट्स की जानकारी साझा करना पसंद है ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें। दीपक हमेशा निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने में विश्वास रखते हैं।

2 thoughts on “Zoho के Arattai की धमाकेदार वापसी – नया फीचर देखकर यूजर्स बोले ‘बस अब यही चाहिए”