Premanand Ji Maharaj Health Update: पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद जी महाराज की तबियत ठीक नहीं चल रही थी लेकिन अब उनकी सेहत के बारे में नयी अपडेट सामने आई है . आश्रम का कहना है की अब प्रेमानंद जी महाराज की तबियत में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है और वो अपने दैनिक कार्य आराम से कर रहे है . प्रेमानंद जी खुद बताया की उनका डायलिसिस चल रहा है और वो अब पहले से बेहतर अपने आप को महसूस कर रहे है .
आश्रम ने कहा अपवाहे ना फैलाये
जब से प्रेमानंद जी ने परिक्रमा करनी बंद कर दी है तब से लोगो ने उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की पोस्ट करनी शुरू कर दी है . कुछ लोगो ने तो प्रेमानंद जी की मृत्यु की खबर तक फैला दी जो की बहुत ही ज्यादा गलत है , उधर आश्रम की तरफ से एक ब्यान सामने आया है जिसमे आश्रम ने लोगो से अनुरोध किया है की वो किसी भी प्रकार की अप्वाहे ना फैलाये .
उनका कहना था की लोगो को प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य के बारे में गलत बाते नहीं करनी चाहिए सिर्फ सही जानकारी ही शेयर की जाए . लोगो के गलत अप्वाहे फ़ैलाने के कारण आश्रम के लोगो और उनको भगतो को दुःख होता है .
प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य में बारे में ये अपडेट सामने आया
प्रेमानंद जी ने अपने स्वास्थ्य के बारे में खुद लोगो को बताया की वो पहले से सही है और अपना डायलिसिस करवा रहे है और अपने दैनिक काम भी कर रहे है . उनका कहना है की उनके स्वास्थ्य के बारे में जो अप्वाहे फैला रहे है उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए . कुछ लोगो ने उनको किडनी दान करने का ऑफर भी दिया है जिसको उन्होंने लेने से मना कर दिया है .
कोन है प्रेमानंद जी महाराज
बहुत ही कम लोगो को प्रेमानंद जी महाराज का असली नाम पता होंगा तो उनके लिए बता दे की उनका असली नाम अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय है और वो कानपूर के रहने वाले है . उन्होंने 13 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था और उनके दादा भी एक सन्यासी ही थे , प्रेमानंद जी ने राधा वल्लभ सप्रदाय में दीक्षा ली थी . आज के समय में वो सबसे मशहूर संत बन गए है और उनसे मिलने के लिए बड़ी बड़ी हस्तिया आती है जिसमे विराट कोहली और ग्रेट खली जैसे नाम शामिल है .
दीपक चौहान एक युवा और उत्साही पत्रकार हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और ताज़ा खबरों की गहरी समझ है। इन्हें नई कारों, बाइक्स और गैजेट्स की जानकारी साझा करना पसंद है ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें। दीपक हमेशा निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने में विश्वास रखते हैं।

1 thought on “Premanand Ji Maharaj Health Update: प्रेमानंद जी के स्वास्थ्य के बारे में आया ताजा अपडेट”