महिंद्रा भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 7e को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया। यह SUV दरअसल XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है, जिसे महिंद्रा जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि Mahindra XEV 7e लॉन्च के बाद कंपनी की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी।

चार्जिंग स्टेशन पर दिखी Mahindra XEV 7e
कर्नाटक के हुबली शहर में Mahindra XEV 7e को चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होते हुए देखा गया। यह टेस्ट मॉडल पूरी तरह से कवर था, लेकिन तस्वीरों से इसका डिज़ाइन अंदाजा लग गया है। SUV में क्लोज्ड ग्रिल, LED DRL और फ्रंट में फुल-विड्थ लाइट बार देखने को मिलेगी, जिससे इसका लुक बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लगेगा।
डिजाइन में मिलेगा नया स्पोर्टी अंदाज
महिंद्रा ने Mahindra XEV 7e के लुक में कई बदलाव किए हैं। इसका आकार XUV700 जैसा ही रहेगा, लेकिन इसमें नए बंपर, रियर डिजाइन और अपडेटेड C-पिलर ट्रीटमेंट दिए जाएंगे। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट SUV को और भी आकर्षक बनाती है। कंपनी ने इसे ऐसे डिजाइन किया है कि यह सड़क पर तुरंत लोगों का ध्यान खींच ले।
केबिन होगा फुली डिजिटल और लग्जरी
Mahindra XEV 7e के इंटीरियर को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, जो डैशबोर्ड को पूरी तरह डिजिटल बना देगा। साथ ही टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और रोशनी वाला महिंद्रा लोगो इसे खास बनाते हैं। इसका केबिन XUV700 से कहीं ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
ये भी पढ़े : ₹6,500 EMI में घर लाएं Tata Nexon – 5 स्टार सेफ्टी और 35 KMPL माइलेज के साथ!
माइलेज और पावर जबरदस्त
Mahindra XEV 7e को कंपनी के INGLO प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इसमें दो बैटरी ऑप्शन – 59 kWh और 79 kWh दिए जा सकते हैं। SUV में ड्यूल मोटर सेटअप होगा, जिससे यह ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। अनुमान है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 600 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है, जो इसे भारत की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV बना देगा।
लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा
महिंद्रा ने अभी तक Mahindra XEV 7e की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन लगातार टेस्टिंग से साफ है कि कंपनी इसकी तैयारी लगभग पूरी कर चुकी है। उम्मीद है कि इसे 2025 के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। इसके आने से भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में टाटा और हुंडई को कड़ी टक्कर मिलेगी।
दीपक चौहान एक युवा और उत्साही पत्रकार हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और ताज़ा खबरों की गहरी समझ है। इन्हें नई कारों, बाइक्स और गैजेट्स की जानकारी साझा करना पसंद है ताकि पाठक सही निर्णय ले सकें। दीपक हमेशा निष्पक्ष और सटीक जानकारी देने में विश्वास रखते हैं।
1 thought on “Mahindra XEV 7e की भारत में टेस्टिंग शुरू – 600KM तक का जबरदस्त माइलेज”