Lokah Chapter 1: ऐसी फिल्म जो आपको सीट से चिपका देंगी , कल्याणी का रोल है जबरदस्त

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े Join Now

Lokah Chapter 1: वैसे तो बहुत सी फिल्मे आती है और चली जाती है लेकिन कुछ ही ऐसी फिल्मे होती है जो दिल पर छाप छोड़ देती है और ऐसी ही एक नयी मूवी आई है जिसका नाम है लोका चैप्टर 1 . वैसे तो ये मूवी मलयालम भाषा में आई थी और इस फिल्म पर बहुत जायदा खर्चा भी नहीं किया गया था बल्कि थोड़े से ही बजट में बनी थी ये फिल्म . लेकिन इस फिल्म ने दर्शको के बीच में अपनी एक ख़ास जगह बनाने में कामयाब हो पायी है .

वैसे अब मलयालम में लोगो का प्यार देख कर इस फिल्म को हिंदी में में भी डब किया गया और हिंदी वाले दर्शक भी इसकी खूब सराहना कर रहे है .

कम बजट की फिल्म ने जीता लोगो का दिल

जब से लोका चैप्टर 1 रिलीज़ हुई है तब से लोगो के बीच इस मूवी की लोकप्रियता देखने को मिल रही है , शुरू में इस फिल्म को मलयालम , तेलुगु में रिलीज़ किया गया था . लेकिन फिर बाद में हिंदी में भी इस फिल्म को रिलीज़ कर दिया गया है और जब से इसको हिंदी में रिलीज़ किया गया है इस फिल्म ने सब रिकॉर्ड तोड़ दिए है .

ये भी पढ़े52 की उम्र में फिर सजी दुल्हन महिमा चौधरी! सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते है पहले इस फिल्म के 2 शो चल रहे थे लेकिन अब पूरी दिल्ली में इस फिल्म के 20 शो चल रहे है एक साथ .

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म की कहानी बहुत ही ज्यादा मजेदार है जिसमे एक लड़की चंद्रा की है जो की बहुत समय से स्वीडन में रहती थी लेकिन फिर वो बेंगलुरु आ कर रहने लग जाती है . यहाँ पर वो एक फ्लेट में रहती है और उसके सामने ही दुसरे फ्लैट में एक लड़का सनी रहता है अपने दो दोस्तों के साथ , थोड़े ही दिनों में सनी सामने रहने वाली चंद्रा को पसंद करने लग जाता है .

लेकिन यही कहानी मोड़ लेती है क्योकि चंद्रा अपनी पहचान छुपाने के लिए एक होटल में काम करने लग जाती है और यहाँ पर एक और लड़की काम करती है . उस लड़की को एक बदमाश परेशान करता है लेकिन चंद्रा से ये देखा नहीं जाता है और वो उस बदमाश को पिट देती है . ये बदमाश गलत काम करता है और उसमे एक पुलिस इंस्पेक्टर उसका साथ देता है . एक दिन वो बदमाश चंद्रा को उठा लेता है , और एक अनजान जगह पर ले जाता है , अब चंद्रा उनसे कैसे बचेंगी और उसको कोन बचायेंगा यही आगे फिल्म में दिखाया गया है .

Leave a Comment